36.3 C
Dehradun
Saturday, June 7, 2025
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडउत्तराखंड की चारधाम यात्रा सुगम करने के लिए पर्यटन विभाग और नागरिक...

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा सुगम करने के लिए पर्यटन विभाग और नागरिक उड्डयन विभाग कर रहा तमाम कोशिश

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा सुगम हो इसके लिए पर्यटन विभाग और नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से तमाम पहल किए जा रहे है। इसी क्रम में पहली बार इस यात्रा सीजन बद्रीनाथ धाम के लिए भी शटल हेली सेवाओ का संचालन शुरू किया गया है। जबकि पहले से ही केदारनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवाओ का संचालन किया जा रहा है।

ऐसे में अब नागरिक उड्डयन विभाग यमुनोत्री धाम के लिए भी शटल हेली सेवाओ का संचालन शुरू करने जा रहा है। जिसके शुरू होने के बाद यात्री कम किराए में ही हेली सेवा के जरिए यमुनोत्री धाम पहुंच सकेंगे। दरअसल, पर्यटन विभाग यमुनोत्री धाम में रोपवे बनाने की योजना पर काम कर रहा है। जिसके लिए पर्यटन विभाग को वन विभाग से भूमि पहले ही मिल गई थी। यमुनोत्री धाम में रोपवे का निर्माण के साथ ही काफी जगह बच गई है ऐसे में पर्यटन विभाग, बची हुई भूमि पर हेलीपैड भी बना रहा है।

संभावना जतायी जा रही है कि सितंबर महीने के अंत तक ये हेलीपैड बनकर तैयार हो जाएगा। जिस हेलीपैड को पर्यटन विभाग, नागरिक उड्डयन विभाग को सौंप देगा। जिसके बाद चारधाम यात्रा के वर्तमान सीजन खत्म होने से पहले ही यमुनोत्री धाम के लिए शटल हेली सेवाओ का शुभारंभ कर देगा। इसके बाद अगले साल से केदारनाथ धाम की तरह ही यमुनोत्री धाम के लिए शटल हेली सेवाओ का संचालन शुरू हो जाएगा। इस शटल सेवा के शुरू होने के बाद यात्री कम दामों पर हेली सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

वही, नागरिक उड्डयन विभाग के अपर सचिव सी रविशंकर ने बताया कि यमुनोत्री धाम के लिए शटल हेली सेवा संचालन की पूरी रणनीति तैयार नहीं ही पाई है। लेकिन नागरिक उड्डयन का प्लान है कि खरसाली के नीचे कुछ जगहों (फूलचट्टी, सायनाचट्टी और राणा चट्टी) पर हेलीपैड है इसके साथ ही कुछ जगहों पर प्राइवेट ऑपरेटर्स हेलीपैड का निर्माण कर रहे है। इसके अलावा कुछ हेलीपैड बड़कोट में भी है। ऐसे में जल्द ही हेलीपैड ओनर के साथ मीटिंग कर ये तय किया जाएगा कि यमुनोत्री धाम के लिए कहा से फ्लाइंग करना और रेट क्या रहेगा है। साथ ही कहा कि जितनी अधिक दूरी होगी उतना ही अधिक किराया होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News