18.5 C
Dehradun
Thursday, February 19, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडउत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, भारी बारिश ने चमोली के थराली...

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, भारी बारिश ने चमोली के थराली और पगनो में मची तबाही

 

उत्तराखंड में बारिश का कहर लगातार बरस रहा है। पहाड़ों से लेकर मैदान तक भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। वहीं बृहस्पतिवार देर रात को चमोली के थराली और पगनों में भारी तबाही मची। थराली में बारिश आफत बनकर बरसी है। यहां प्राणमती नदी उफान पर है, जिससे पिंडर नदी में संगम के पीछे झील बनने लगी है । प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए सभी घर खाली कर दिए हैं। इस दौरान नदी किनारे के करीब 25 से अधिक घरों में दो मंजिल तक पानी घुस गया, करीब आधे घंटे बाद पिंडर नदी भी उफान पर आ गई । जिसके वेज ने प्रणमति नदी द्वारा बन रही झील को तोड़ दिया । फिर इन घरों में पानी घुस गया। घरों में मलबे के ढेर लग गए। साथ ही थराली का पौराणिक शिव मंदिर भी बह गया। बोतलेश्वर मंदिर और सरस्वती विद्या मंदिर में पानी और मालवा घुस गया। रातभर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रही जबकि प्राणमति नदी और पिंडर नदी के किनारे के लोगों ने रतजगा किया। वहीं देवाल के बगड़ीगाड में भी अतिवृष्टि से नुकसान हुआ है । यहां भी कई घरों में मालबा पानी घुस गया है और उधर एक पुल बह गया। बारिश से देवाल थराली सड़क नंद केशरी के पास मलबा आने से बंद हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News