14 C
Dehradun
Saturday, February 21, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडउत्तराखंड: मदिरा प्रदेश में बदलती देवभूमि पर सूर्यकांत धस्माना का भाजपा सरकार...

उत्तराखंड: मदिरा प्रदेश में बदलती देवभूमि पर सूर्यकांत धस्माना का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला

 

*देहरादून।* प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष *सूर्यकांत धस्माना* ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उसने उत्तराखंड को “मदिरा प्रदेश” में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी वादे को भुलाकर शराब माफियाओं को संरक्षण दिया है और प्रदेश में शराब की ओवररेटिंग से जनता की खुली लूट हो रही है।

श्री धस्माना ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने देवभूमि को पर्यटन प्रदेश से “शराब का अड्डा” बना दिया है। अकेले देहरादून में 65 नई विदेशी शराब की दुकानें खुल चुकी हैं, और 50 और खोलने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि यह सब थोक के भाव में लाइसेंस बेचे जाने और भारी रिश्वत वसूली के जरिए हो रहा है।

### *शराब की ओवररेटिंग से जनता परेशान*
श्री धस्माना ने खुलासा किया कि राज्य में शराब की कीमतों पर ओवररेटिंग का खेल चल रहा है। पव्वे पर 5 रुपये, अधे पर 10 रुपये और बोतल पर 20 रुपये अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं। इससे हर महीने 25 करोड़ रुपये की अवैध कमाई हो रही है। उन्होंने कहा कि देसी शराब की हर महीने 3.5 लाख पेटी, अंग्रेजी शराब की 4 लाख पेटी और बीयर की 4 लाख पेटी की बिक्री होती है।

### *माफियाओं का बढ़ता दबदबा*
कांग्रेस नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश का एक शराब माफिया, जिसे भाजपा सरकार के ओहदेदारों का संरक्षण प्राप्त है, पूरे आबकारी विभाग को संचालित कर रहा है। यह माफिया अधिकारियों की तैनाती से लेकर एफएल-2 लाइसेंस और शराब नीति तक हर फैसले को नियंत्रित कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकों के रिन्यूअल के नाम पर भी ठेकेदारों से मोटी रकम वसूली जा रही है।

### *मुख्यमंत्री से की ये मांगें*
श्री धस्माना ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की कि:
1. *शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग पर तुरंत रोक लगाई जाए।*
2. *आबकारी विभाग पर अवैध हस्तक्षेप करने वाले माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए।*
3. *शराब नीति में पारदर्शिता लाई जाए और नई दुकानें खोलने पर रोक लगाई जाए।*

### *कांग्रेस की चेतावनी*
*सूर्यकांत धस्माना* ने कहा कि अगर सरकार ने जनता की लूट रोकने और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस इसे लेकर सड़कों पर उतरेगी और जनता के सामने भाजपा की असलियत उजागर करेगी।

सादर
सूर्यकांत धस्माना
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी, उत्तराखंड

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News