
नैनीताल जिले की बेटी शिवानी नेगी पुत्री श्री नवीन सिंह नेगी निवासी हल्द्वानी दिनांक 18 सितंबर 2026 को भारतीय सेना की दक्षिणी कमांड पुणे में कैप्टन बन गई है।
शिवानी नेगी 17 सितंबर 2024 को सेना में कमीशन प्राप्त कर दक्षिणी कमांड पुणे में देश सेवा कर रही है। शिवानी नेगी के चाचा जी भी भारतीय सेना से मेजर के पद से रिटायर हुए है,सेना और देशभक्ति की विरासत वाले परिवार से आने वाली शिवानी नेगी की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। भारतीय सेना में प्रमोशन के लिए शिवानी नेगी को बहुत-बहुत बधाई और अनंत शुभकामनाएँ।
