21 C
Dehradun
Monday, September 1, 2025
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडउत्तराखंड की 13 महिलाओं और किशोरियों को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार, 32...

उत्तराखंड की 13 महिलाओं और किशोरियों को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार, 32 महिलाओं को आंगनबाड़ी सम्मान से नवाजा गया

 

 

राज्य की महिलाओं एवं किशोरियों को अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आज तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए आज उत्तराखंड की 13 वीरांगनाओं को तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं 32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया गया । इस दौरान वीरांगना तीलू रौतेली के जीवन पर आधारित एक शर्ट फिल्म भी दर्शई गई। हरिद्वार बाइपास स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में आज महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने चयनित महिलाओं को यह सम्मान दिया ।

इन्हें मिला तीलू रौतेली पुरस्कार

प्रदेश की पहली गढ़वाली महिला संगीत अध्यापिका के रूप में अपनी सेवाएं देने वाली देहरादून की डॉक्टर माधुरी बर्थवाल और गुलदार के हमले से अपनी सास को बचाने वाली रुद्रप्रयाग की विनीता देवी, खेल के क्षेत्र में अल्मोड़ा की प्रिति गोस्वामी, हस्तशिल्प के क्षेत्र में चमोली की नर्मदा देवी रावत, साहित्य के क्षेत्र में चंपावत की सोनिया आर्य, खेल क्षेत्र में बागेश्वर की नेहा देवली, खेल क्षेत्र में हरिद्वार की संगीता राणा, विज्ञान के क्षेत्र में नैनीताल की सुधा पाल, खेल क्षेत्र में पौड़ी की अंकिता ध्यानी, सामाजिक क्षेत्र में पिथौरागढ़ की शकुंतला दताल, सामाजिक क्षेत्र में टिहरी गढ़वाल की रीना उनियाल, पैरा बैडमिंटन में बेहतर प्रदर्शन कर कर उधम सिंह नगर की मनदीप कौर, सामाजिक क्षेत्र में उत्तरकाशी की गीता गैरोला।

इनको मिला आंगनबाड़ी पुरस्कार

अल्मोड़ा से देवकी और गुड्डी देवी, बागेश्वर से कमला खेतवाल, चमोली से धनेश्वरी देवी, अनीता देवी, पुष्पा देवी , चंपावत से सीमा जोशी, मंजू बिष्ट, देहरादून से रजनी गुलेरिया, प्रियतमा सक्सेना , हरिद्वार से रश्मि शर्मा, रेशमा, नैनीताल से हंसा मेहरा, दुर्गा बनोला व शोभा बौढ़ाई , पौड़ी गढ़वाल से कविता देवी ,जया भारती देवी , उर्मिला देवी, दमयंती देवी, पिथौरागढ़ से भागीरथी देवी, बिनु धामी, सरोज द्विवेदी, रुद्रप्रयाग से विधि रौतेला,टिहरी गढ़वाल से समा पंवार , जुप्पा देवी, पिंकी, उधम सिंह नगर से आरती, शमिता श्रीवास्तव भारती देवी, अंजू रानी चौहान एवं उत्तरकाशी जिले से सोनू और सुषमा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News