Homeराज्य समाचारउत्तराखंडतेज रफ्तार बनी हादसे की वजह: तीनपानी फ्लाईओवर पर कार के उड़े...

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह: तीनपानी फ्लाईओवर पर कार के उड़े परखच्चे

तीनपानी फ्लाईओवर पर सड़क हादसा, दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे SSP

*हादसे की खबर मिलते ही SSP मंजूनाथ टी.सी. स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे, पुलिस टीमों को दिए निर्देश, अस्पताल जाकर घायलों का जाना हाल*

*मौके से की अपील: तेज रफ्तार से बचें, यातायात नियमों का पालन करें—आपकी सतर्कता किसी की जिंदगी बचा सकती है*

कल दिनांक 23.10.2026 को समय लगभग 15:25 बजे वाहन संख्या **UK 02 A 2544 (Ford Figo)* बाईपास रोड पर गोलापुल की ओर से लालकुआं की तरफ जा रहा था। इसी दौरान तीनपानी फ्लाईओवर के पास वाहन तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिसमे 4 लोग सवार बताये जा रहे थे, वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया की सूचना प्राप्त हुई।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए* एसपी सिटी हल्द्वानी श्री हरबंस सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, मुखानी एवं बनभूलपुरा सहित संबंधित पुलिस टीमों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

*SSP नैनीताल स्वयं पहुंचे घटनास्थल, मौके से आमजन से की अपील*

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटना का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा राहत एवं बचाव कार्यों को तत्परता से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

*अपील:*
वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें, वाहन पर नियंत्रण बनाए रखें तथा यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपके साथ-साथ दूसरों के जीवन को भी खतरे में डाल सकती है।

*अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल*

एसएसपी नैनीताल ने दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके उपचार के संबंध में जानकारी ली।

नैनीताल पुलिस द्वारा दुर्घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News