Homeराज्य समाचारटीहरी गढ़वाल:  दिन्याली देवी मंदिर में अष्टमी-नवमी के अवसर पर उमड़ा आस्था...

टीहरी गढ़वाल:  दिन्याली देवी मंदिर में अष्टमी-नवमी के अवसर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

 

टिहरी गढ़वाल।
26 मार्च 2026 को अष्टमी एवं नवमी एक साथ पड़ने के पावन अवसर पर प्रताप नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उपली रमोली स्थित मां दिन्याली देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज़ क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

 

इस अवसर पर भक्तों को मां दिन्याली देवी के साथ-साथ पूज्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के दर्शन का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम में चंद्रशेखर पैन्यूली, केशव रावत, राजीव सेमवाल, धनेश पवार सहित अनेक स्थानीय लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में जिला पंचायत सदस्य विजय रविंद्र पवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रेखा असवाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य धनपाल पवार एवं पूर्व प्रधान बिशन सिंह बिष्ट का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने क्षेत्र की धार्मिक आस्था और परंपराओं को पुनः सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।

जय हो मां दिन्याली देवी की।

सीए राजेश्वर पैन्यूली
सह-संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ एवं प्रवक्ता (पैनलिस्ट)
भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखण्ड
लिखवार गांव, प्रताप नगर, टिहरी गढ़वाल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News