हर-हर महादेव के जयघोष के साथ कांग्रेस की न्याय यात्रा का आगाज
बद्री विशाल, बाबा केदार और टपकेश्वर महादेव के जयकारों के साथ निकली कांग्रेस की न्याय यात्रा
देहरादून। टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ कांग्रेस की न्याय यात्रा का शुभारंभ हुआ। श्री प्रीतम सिंह के नेतृत्व में शुरू हुई यात्रा के दौरान बद्री विशाल भगवान, बाबा केदारनाथ और टपकेश्वर महादेव के जयकारे गूंजे। धार्मिक आस्था के साथ शुरू हुई इस यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।



