14.8 C
Dehradun
Monday, December 15, 2025
Google search engine
Homeराज्य समाचारस्वयं के संसाधनों से आत्मनिर्भर बनेंगी पंचायतें : निधि यादव

स्वयं के संसाधनों से आत्मनिर्भर बनेंगी पंचायतें : निधि यादव

 

देहरादून। पंचायतीराज विभाग उत्तराखंड की ओर से पंचायतों के स्वयं के राजस्व स्रोत (OSR) बढ़ाने और उपयोग क्षमता विकसित करने हेतु दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन 25-26 नवम्बर 2025 को देहरादून में किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त निदेशक राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी ने करते हुए बताया कि OSR पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने का सबसे मजबूत आधार है।

निदेशक निधि यादव ने कहा कि जब पंचायतें अपने स्थायी राजस्व स्रोतों से मजबूत होंगी, तभी वे वास्तविक रूप से सशक्त बनेंगी। उन्होंने पंचायतों से उपविधि निर्माण और ग्राम स्तर पर राजस्व संग्रहण प्रणाली को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विशेषज्ञों ने OSR से जुड़ी वित्तीय, कानूनी और व्यवहारिक पहलुओं पर अनुभव साझा किए।

महाराष्ट्र और उत्तराखंड की ग्राम पंचायतों की सफल OSR कहानियों ने प्रतिभागियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन संविधान दिवस पर सामूहिक प्रस्तावना वाचन के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News