
सितारगंज, : उत्तराखण्ड पुलिस की विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) और कोतवाली सितारगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या के प्रयास और लूट के मामले में 25,000 रुपये इनामी शातिर बदमाश चेतन सिंह बिष्ट को मथुरा रेलवे स्टेशन से देर रात्रि गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त चेतन सिंह बिष्ट उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश में लूट की कई घटनाओं में संलिप्त था तथा लंबे समय से फरार चल रहा था। वह विभिन्न जगहों पर नाम और पहचान छिपाकर रह रहा था और भागने की फिराक में था। एसटीएफ के तकनीकी इनपुट और सटीक सूचना के आधार पर यह गिरफ्तारी की गई।
घटना का विवरण:
फरवरी-2025 में सितारगंज क्षेत्र में चेतन सिंह बिष्ट और उसके साथियों ने एक परचून दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया था। दुकानदार के विरोध करने पर बदमाश ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि चेतन सिंह बिष्ट फरार था।
अभियुक्त के विरुद्ध नैनीताल जिले में भी चोरी और लूट के अन्य मामले पहले से दर्ज हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
• नाम: चेतन सिंह बिष्ट
• पिता का नाम: नर सिंह बिष्ट
• निवास: चांदनी चौक, घुड़दौड़ा, कालीनगर, थाना हल्द्वानी, जिला नैनीताल
• उम्र: 34 वर्ष
