Homeराज्य समाचार"ऑपरेशन प्रहार": SSP दून के निर्देशों पर देर रात्रि सभी थाना क्षेत्र...

“ऑपरेशन प्रहार”: SSP दून के निर्देशों पर देर रात्रि सभी थाना क्षेत्र में चला दून पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

 

अपराधियों तथा संदिग्धों के विरुद्ध जारी है दून पुलिस का एक्शन

*बिना लाइसेंस के रेस्टोरेंट में शराब पिलाने वाले रेस्टोरेंट संचालक के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर किया गिरफ्तार*

*सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर रहे 03 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार*

*11 संदिग्धों को 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर पूछताछ हेतु लाया गया थाने*

*रात्रि में घूम रहे 960 से अधिक व्यक्तियों से पुलिस द्वारा की गई पूछताछ, 112 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में किये चालान*

*शराब पीकर वाहन चलाने वाले 32 वाहन चालकों को गिरफ्तार कर वाहनों को किया सीज*

*यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 77 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर वसूला 46,000/- का जुर्माना*

*48 वाहन चालकों के मां0 न्यायालय के चालान कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 23 वाहनों को किया सीज*

मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों पर अपराधियों के विरूद्ध सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे अभियान “ऑपेरशन प्रहारष् के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चौकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक – 08/09-04-2026 की रात्रि एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर उच्चाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा संदिग्धों की तलाश हेतु उनके ठिकानों पर औचक छापेमारी की कार्यवाही करते हुए सम्पूर्ण जनपद में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान रायपुर पुलिस द्वारा रात्रि चैकिंग के दौरान पब/बार/रेस्टोरेंट की चैकिंग के दौरान थाना रायपुर क्षेत्रान्तर्गत सोंडा सिरोली स्थित एक रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस में लोगों को शराब पिलाने वाले रेस्टोरेंट स्वामी लक्ष्मण सिंह पुत्र उत्तम सिंह राणा निवासी अखण्डमिलग वाली रोड, सोंडा सिरोली रायपुर, उम्र- 52 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना रायपुर पर मु0अ0सं0- 146/26, धारा- 60/68 आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास कर रहे 03 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा रात्रि में घूम रहे 876 व्यक्तियों को चैक कर उनसे मौके पर पूछताछ करते उनके सत्यापन की कार्रवाई की गई। रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्र में कुल 112 संदिग्ध व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर कुल 37,250/- का जुर्माना वसूला गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 32 वाहन चालकों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार करते हुए संबंधित वाहनों को सीज किया गया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 77 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर 46000/- का जुर्माना वसूला गया तथा 62 वाहन चालकों के मां0 न्यायालय के चालान कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 23 वाहनों को सीज किया गया।

*अपने प्रतिष्ठान में अवैध रूप से शराब पिलाने में गिरफ्तार अभियुक्त :-*

01: लक्ष्मण सिंह पुत्र उत्तम सिंह राणा निवासी अखण्डमिलग वाली रोड सोंडा सिरोली रायपुर उम्र 52 वर्ष
*बरामदगी:-*

1- शराब की बोतल
2- तीन केन बीयर खाली

*हुड़दंग में गिरफ्तार अभियुक्त :-*

1- देवानन्द पुत्र राजपाल सिंह निवासी- ग्राम समीरपुर, तहसील व पोस्ट- नजीबाबाद, थाना नजीबाबाद, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी- पप्पू का मकान, चावला चौक, करनपुर, जनपद देहरादून उम्र 26 वर्ष

2- जगदीश यादव पुत्र श्री मथुरा प्रसाद यादव, निवासी भनियावाला, कोतवाली डोईवाला, देहरादून, उम्र- 55 वर्ष
3- नितेश यादव पुत्र जगदीश यादव, निवासी – उपरोक्त, उम्र 25 वर्ष

 

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News