
मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रयासों से ग्राम करघटिया में 96.23 लाख से 3.6 किमी सड़क निर्माण की मिली स्वीकृति
मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रयासों से सितारगंज विधानसभा के अंतर्गत ग्राम करघटिया के निवासियों को जल्द ही खुशखबरी मिलने जा रही है। गांव के मुख्य मार्ग से लेकर आंतरिक घरों तक (देशराज जी एवं गुरमीत सिंह जी के घरों तक) सड़क के पुनर्निर्माण हेतु ₹96.23 लाख का बजट पास हो चुका है।
3.600 किमी की यह पक्की सड़क न सिर्फ आपके सफर को आसान बनाएगी, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई गति देगी। हम केवल घोषणाओं में नहीं, धरातल पर काम करने में विश्वास रखते हैं।
