Homeराज्य समाचारसांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह के जन्मदिवस पर सीए राजेश्वर पैन्यूली ने...

सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह के जन्मदिवस पर सीए राजेश्वर पैन्यूली ने दी शुभकामनाएं

 

नई दिल्ली। टिहरी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा उत्तराखण्ड के सह-संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ एवं प्रवक्ता (पैनलिस्ट) सीए राजेश्वर पैन्यूली ने नई दिल्ली स्थित 5, भगवान दास रोड के टिहरी भवन पहुंचकर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर सीए राजेश्वर पैन्यूली ने सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह के स्वस्थ, सुखद एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पण टिहरी गढ़वाल क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इस दौरान दोनों के बीच क्षेत्र के विकास एवं जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। पैन्यूली ने सांसद शाह के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल जनप्रतिनिधित्व की शुभकामनाएं दीं।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News