12.3 C
Dehradun
Monday, February 2, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडसंख्य योग फाऊंडेशन उत्तराखंड द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे ड्रग्स...

संख्य योग फाऊंडेशन उत्तराखंड द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री उत्तराखंड “ना ड्रग्स लेंगे ना लेने देंगे,”अभियान

प्रदेश भर में चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री उत्तराखंड “ना ड्रग्स लेंगे ना लेने देंगे,”अभियान के तहत राष्ट्रीय सामाजिक संस्था अपना परिवार ने इस अभियान को पूर्ण सहयोग और सहमति देने की प्रतिज्ञा ली, संख्य योग फाऊंडेशन उत्तराखंड के द्वारा पिछले कई सालों से यह अभियान चलाया जा रहा है अभियान और संस्था के अध्यक्ष वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक डॉक्टर मुकुल शर्मा तथा अपना परिवार सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम भट्ट भी आज कार्यक्रम में मौजूद थे
संख्य योग फाउंडेशन के द्वारा अब तक 37 000 युवाओं प्रदेश भर के स्कूलों ,कॉलेज, यूनिवर्सिटी, सामाजिक संगठन, नशा मुक्ति केन्द्रों ,अन्य समूह मै ,”ना ड्रग्स लेंगे ना ड्रग्स लेने देंगे” अभियान के तहत शपथ दिल चुके हैं

“न ड्रग्स लेंगे ना लेने देंगे अभियान”के तहत आज राज्य अतिथि गृह के एक समारोह में संख्य योग फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोवैज्ञानिक डॉक्टर मुकुल शर्मा ने ड्रग्स न लेने की ओर दिलाई और साथ में अगर कोई भी सूचना ड्रग्स के व्यापार या लेनदेन की मिलती है तो उसको तुरंत पुलिस अधिकारियों को और संबंधित अधिकारियों को देने की भी गुजारिश की, उत्तराखंड में 37000 युवाओं को शपथ दिलाने की श्रृंखला में आज लगभग 100 लोगों ने ड्रग्स न लेने की और न लेने देने की शपथ ली जिसमें राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल, निवर्तमान मेयर देहरादून श्री सुनील उनियाल गामा जी, सुश्री रमिंद्री मंद्रवाल, समानता मंच से श्री बीपी नौटियाल, संकल्प संस्था के संस्थापक एडवोकेट रवि सिंह नेगी श्रीमती अनीता नेगी, ब्रिगेडियर के जी बहल, राज्य आंदोलनकारी श्री प्रदीप कुकरेती, डॉक्टर एम एच खान तथा श्री बी एस पुंडीर मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्राची जी ने किया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News