परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सघन चेकिंग के उपरांत अंदर जाने की दी गयी अनुमति*
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारम्भिक परीक्षा 2026 के लिए मुस्तैद दून पुलिस
पारदर्शी परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर किये सुरक्षा के समुचित प्रबंध
*एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक नगर तथा सभी क्षेत्राधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्रो पर लगातार भ्रमणशील रहते हुए किया गया निरीक्षण*
*ड्यूटीरत अधीनस्थ कर्मियों को परीक्षा को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए दिए गये आवश्यक दिशा निर्देश*
*परीक्षा केंद्रों के आस-पास पुलिस द्वारा लगातार भ्रमणशील रहकर अवांछित तत्वों पर रखी जा रही पैनी निगाह*
*देहरादून में कुल 32 परीक्षा केंद्रों पर किया गया प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन*
आज दिनांक 24-05-2026 को जनपद के 32 परीक्षा केन्द्रों पर संघ *लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारम्भिक परीक्षा 2026* आयोजित की गयी । उक्त परीक्षा को सकुशल रूप से संपन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गये निर्देशों पर सभी परीक्षा केंद्रों में समुचित संख्या में पुलिस बल को नियुक्त किया गया है। पुलिस द्वारा परीक्षा देने आए सभी अभ्यर्थियों की प्रॉपर चेकिंग/ फिक्सिंग के उपरांत ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई, इसके अतिरिक्त सभी परीक्षा केन्द्रों पर हर गतिविधि पर पुलिस द्वारा पैनी नज़र रखी गई ।



वरिष्ठ पुलिस देहरादून के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक नगर तथा सभी क्षेत्राधिकारियों द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, साथ ही उपस्थित अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों के आस पास पुलिस को नियमित रूप से भ्रमणशील रखकर अवांछित तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए गए।
एसएसपी देहरादून के निदेशन में जनपद के सभी परीक्षा केन्द्रो पर आयोजित परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराया गया।
