31.1 C
Dehradun
Wednesday, April 30, 2025
Google search engine
Homeराजनीतिकांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में जुटेगी प्रदेश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता

कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में जुटेगी प्रदेश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता

प्रदेश प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा समेत प्रदेश के बड़े नेता करेंगे सभा को संबंधित
प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा की अध्यक्षता में आयोजित हो रही संविधान बचाओ रैली
पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह व गणेश गोदियाल समेत अनेक नेता करेंगे रैली को संबोधित
रैली की सभी तैयारियां पूरी- सूर्यकांत धस्माना
देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा कल बुधवार ३० अप्रैल को प्रातः दस बजे से रेंजर्स कालेज ग्राउंड में संविधान बचाओ रैली का आयोजन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है जिसे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा समेत सभी प्रमुख नेता संबोधित करेंगे उक्त जानकारी आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने दी। उन्होंने बताया कि रैली में पूरे प्रदेश के सभी जिलों व सभी विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी के प्रमुख नेता गण व पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि रैली को प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सरदार परगट सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री डॉक्टर हरक सिंह रावत समेत अनेक वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। श्री धस्माना ने कहा कि रैली की तैयारियों का जायज़ा लेने प्रदेश के सह प्रभारी एआईसीसी के सदस्य सरदार परगट सिंह देहरादून पधार गए हैं और सभी वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से रैली की सफलता के लिए संपर्क कर रहे हैं।

नेताओं ने लिया रेंजर्स कालेज का जायज़ा
प्रदेश कांग्रेस द्वारा बुधवार ३० अप्रैल को प्रस्तावित संविधान बचाओ रैली की तैयारियों का जायजा लेने रैली की व्यवस्थाएं देख रहे प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना के साथ प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सरदार परगट सिंह , प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,विधायक लखपत बुटोला,प्रदेश उपाध्यक्ष आरेंद्र शर्मा, डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी,दिनेश कौशल, मोहन काला,जगदीश धीमान,प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी , अरुण वाल्मीकि, आदि रेंजर्स कालेज ग्राउंड पहुंचे ।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
संगठन व प्रशासन
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News