
प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट के जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
ऋषिकेश। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट के जन्मदिवस के पावन अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता नयाल के नेतृत्व में त्रिवेणी घाट, ऋषिकेश में मां गंगा की भव्य आरती का आयोजन किया गया। मां गंगा से रुचि भट्ट के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई।इस अवसर पर केक कटिंग कर सभी बहनों ने मिलकर रुचि दीदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।




केक कटिंग के अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत , प्रदेश मंत्री कविता शाह,महिला मोर्चा जिला महामंत्री निर्मला उनियाल, लक्ष्मी गुरुंग, पूनम डोभाल, रुचि जैन, पूर्णिमा, रिंकी राणा, जी अन्य बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
