Homeराज्य समाचाररॉक गोल्ड अकादमी, शामली में CBI द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्षमता निर्माण...

रॉक गोल्ड अकादमी, शामली में CBI द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का सफल आयोजन

 

शामली, रॉक गोल्ड अकादमी – केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के तत्वावधान में “क्रिटिकल एंड क्रिएटिव थिंकिंग” विषय पर दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का सफल आयोजन रॉक गोल्ड अकादमी, शामली में किया गया।

इस कार्यक्रम का संचालन प्रतिष्ठित शिक्षाविद् डॉ. शीलू सिंह भाटिया तथा अनुभवी प्रशिक्षक श्रीमती अलोना सिंगला ने किया। दोनों विशेषज्ञों ने शिक्षकों को रचनात्मकता और आलोचनात्मक चिंतन के महत्व पर गहन प्रशिक्षण दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न गतिविधियों, समूह चर्चा और केस स्टडी के माध्यम से यह समझाया गया कि किस प्रकार विद्यार्थियों में तार्किक सोच, समस्या समाधान की क्षमता और नवाचार को प्रोत्साहित किया जा सकता है।

विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल को शिक्षकों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया और कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में सहायक होंगे।

अंत में प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए और इस कार्यक्रम को प्रेरणादायी तथा व्यावहारिक ज्ञानवर्धक बताया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News