Homeराज्य समाचारउत्तराखंडबड़ी खबर: मंत्री रेखा आर्या प्रकरण में बड़ा उलटफेर, पति गिरधारी लाल...

बड़ी खबर: मंत्री रेखा आर्या प्रकरण में बड़ा उलटफेर, पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार, देहरादून ला रही एसआईटी

गैर जमानती वारंट के बाद बड़ी कार्रवाई, गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी की खबर से मचा हड़कंप

देहरादून:उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के झांसी में शनिवार की सुबह पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद एसआईटी और पुलिस की टीम उन्हें लेकर देहरादून के लिए रवाना हो गई है।

गौरतलब है कि अक्टूबर 2026 में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून के कैंट थाने में अपने पति के खिलाफ मारपीट, उत्पीड़न, धोखाधड़ी, जालसाजी और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल सहित कई गंभीर आरोपों में एफआईआर दर्ज कराई थी।

इस मामले में पुलिस ने गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल किया था।

फिलहाल पुलिस की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति का इंतजार है। गिरफ्तारी की सूचना की आधिकारिक पुष्टि होने के बाद विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News