Homeराज्य समाचारउत्तराखंडराष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक बढ़ी

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक बढ़ी

SC, ST, OBC और EBC छात्रों को राहत, छात्रवृत्ति आवेदन अब 30 नवंबर तक

छात्रवृत्ति से वंचित न रहें पात्र विद्यार्थी, आवेदन व सत्यापन की नई तिथि 30 नवंबर

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अवधि बढ़ाई गई

*देहरादून, : जनपद देहरादून के जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) एवं आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य वर्ग (EBC) के छात्र-छात्राओं हेतु संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।

दीपांकर घिल्डियाल जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (https://scholarships.gov.in) पर छात्र-छात्राओं के नवीन (Fresh) एवं पूर्व वर्षों के पात्र विद्यार्थियों के नवीनीकरण (Renewal) छात्रवृत्ति आवेदन के पंजीकरण तथा शैक्षणिक संस्थानों द्वारा आवेदन पत्रों के ऑनलाइन सत्यापन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 तक बढ़ाई गई है।

उन्होंने जनपद के समस्त संबंधित शैक्षणिक संस्थानों/विद्यालयों के निदेशक, प्राचार्य, संस्थाध्यक्ष एवं प्रधानाचार्यों से अपील की है कि अपने-अपने संस्थानों में अध्ययनरत सभी पात्र छात्र-छात्राओं का राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित कराएं तथा आवश्यक दस्तावेजों की जांच के उपरांत छात्रवृत्ति आवेदनों का ऑनलाइन सत्यापन कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर जनपद स्तर पर अग्रसारित करना सुनिश्चत करें l छात्रवृत्ति योजना से कोई भी पात्र छात्र-छात्रा वंचित न रहे, इसके लिए सभी संबंधित संस्थान विशेष ध्यान दें। उन्होंने छात्र-छात्राओं से भी अपील की कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें।

छात्र-छात्राओं के हित में निर्धारित अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखते हुए समय से आवेदन एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण करना आवश्यक है।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News