18.4 C
Dehradun
Wednesday, October 15, 2025
Google search engine
Homeराज्य समाचारराज्यपाल ने भारतीय रेड क्रॉस समिति द्वारा उपलब्ध आपदा राहत सामग्री के...

राज्यपाल ने भारतीय रेड क्रॉस समिति द्वारा उपलब्ध आपदा राहत सामग्री के 5 वाहनों को हरी झंडी दिखा किया रवाना

रेड क्रॉस एक ऐसी संस्था है जो निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सहायता के लिए करती है कार्य -राज्यपाल

रेड क्रॉस संस्था मानवता आधारित सेवा के लिए जानी जाती है- राज्यपाल

राज्यपाल ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रेड क्रॉस सोसाइटी से जुड़ने का किया आवाह्नन

देहरादून । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज राजभवन में राज्य के सभी जनपदों हेतु भारतीय रेड क्रॉस समिति नई दिल्ली द्वारा उपलब्ध कराई गई आपदा राहत सामग्री वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इन आपदा राहत सामग्री के पांच वाहनों में कंबल, तिरपाल, किचन सेट और अन्य जरूरी सामान जरूरतमंदों को जरूरत के समय संबंधित जिलों के रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह मानवीय सहायता का एक महत्वपूर्ण पहलू है ,जो आपदा के समय राहत पहुंचाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे भौगोलिक दृष्टि से संवेदनशील राज्य में रेड क्रॉस समिति की भूमिका विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो जाती है।

राज्यपाल ने कहा कि रेड क्रॉस एक ऐसी संस्था है जो निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सहायता करती है। यह संस्था मानवता आधारित सेवा के लिए जानी जाती है और इसके वालंटियर निरंतर निस्वार्थ भाव से सेवा में जुटे रहते हैं।

राज्यपाल ने रेड क्रॉस के सभी पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि वह इस साल राहत सामग्री को प्रदेश के सभी जनपदों की जिला रेड क्रॉस समितियों के माध्यम से उचित पात्रों तक सुनिश्चित रूप से पहुंचाएं, ताकि इसका समुचित उपयोग हो और यह वास्तव में जरूरतमंदों तक पहुंचे।

राज्यपाल ने सभी रेड क्रॉस वॉलिंटियरों के प्रति आभार व्यक्त किया । उन्होंने लोगों में अधिक से अधिक संख्या में रेड क्रॉस से जुडने का आवाहन किया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News