
आज राजभवन में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हर्ष और पारंपरिक उल्लास के साथ किया गया। इस विशेष अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने सहभागिता की और उपस्थित सभी महिलाओं को होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में रंगों की बहार और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुई। पारंपरिक होली गीतों। लोक नृत्यायों ने वातावरण को विशेष बना दिया। इस अवसर पर श्रीमती गुरमीत कौर ने होली के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम सौहार्द एवं एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी को पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक रंगों के प्रयोग और जल संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में राज भवन की महिला अधिकारियों और अन्य महिलाओं ने भाग लिया और होली मनाई।
