Homeराज्य समाचारराहुल गांधी की कथित जातीय टिप्पणी के विरोध में भाजपा अनुसूचित मोर्चा...

राहुल गांधी की कथित जातीय टिप्पणी के विरोध में भाजपा अनुसूचित मोर्चा का प्रदर्शन, लैंसडाउन चौक पर पुतला दहन

सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल बोले— देवभूमि उत्तराखंड में जाति आधारित राजनीति को नहीं मिलेगी जगह

आज दिनांक 31 अगस्त 2026 को भारतीय जनता पार्टी महानगर अनुसूचित मोर्चा के द्वारा राहुल गांधी द्वारा जातीय टिप्पणी करने लैंसडाउन चौक पर पुतला दहन कार्यक्रम किया गया।

पुतला दहन में सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा इस करूर मानसिकता जाति-पाति की विभाजनकारी राजनीति के माध्यम से समाज में वैमनस्यता फैलाने के प्रयासों के विरोध में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि कांग्रेस लंबे समय से समाज को जाति, वर्ग और समुदाय के नाम पर बांटकर अपनी राजनीतिक जमीन तलाशती रही है। इस बार कांग्रेस द्वारा अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और पिछड़े समाज से आने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम का राजनीतिक उपयोग कर उत्तराखंड में जातीय विभाजन पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे भाजपा किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।
भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति हमेशा समाज को बांटने और लोगों के बीच भ्रम एवं वैमनस्य पैदा करने पर केंद्रित रही है। राहुल गांधी द्वारा जिस प्रकार जाति के नाम पर राजनीति को हवा देने का प्रयास किया जा रहा है, वह उत्तराखंड की सामाजिक एकता और भाईचारे के खिलाफ है।
उन्होंने यह भी बताया कि जनता ने हमेशा सामाजिक समरसता, भाईचारे और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी है। कांग्रेस को यह समझ लेना चाहिए कि देवभूमि उत्तराखंड की जनता जाति-पाति की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम का सहारा लेकर प्रदेश में जातीय विभाजन पैदा करने की कोशिश कांग्रेस की हताश राजनीति को दर्शाती है।
सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूलमंत्र के साथ विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार की प्राथमिकता समाज के प्रत्येक वर्ग का विकास और सभी को समान अवसर उपलब्ध कराना है।

पुतला दहन में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर सिंह दर्जाधारी राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना महानगर महामंत्री संदीप मुखर्जी सुनील शर्मा विजेन्द्र थपलियाल संकेत नौटियाल रविंद्र वाल्मीकि सुरेंद्र घेल जयपाल बाल्मीकि मनोज जाटव भाजपा महानगर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News