Homeराज्य समाचारराहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमा भाजपा की घबराहट का परिणाम :...

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमा भाजपा की घबराहट का परिणाम : सूर्यकांत धस्माना

 

हल्द्वानी आने की चर्चा से भाजपा भयभीत, राहुल पर करवाई झूठी रिपोर्ट : धस्माना

*देहरादून:  हल्द्वानी रामलीला मैदान शुद्धिकरण प्रकरण में कुछ समाचार पत्रों में छपे इस समाचार से कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जिस तरह से दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंच गए थे रिपोर्ट लिखवाने पेलेट गन मामले में, उसी तरह राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के अपमान किए जाने के मामले में हल्द्वानी पहुंच सकते हैं, से घबरा कर भारतीय जनता पार्टी और भाजपा सरकार ने उल्टा राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में झूठी रिपोर्ट लिखवाई है।

यह दावा एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सूर्यकांत धस्माना ने किया।

प्रेस को जारी बयान में श्री धस्माना ने कहा कि श्री राहुल गांधी के छात्रों, युवाओं, पेपर लीक, NEET समेत छात्रों पर लाठीचार्ज और पेलेट गन मामले में आक्रामक तेवरों से पूरे देश की भाजपा घबराई हुई है और इसी घबराहट में पेशबंदी करने के लिए उत्तराखंड की भाजपा ने श्री राहुल गांधी के खिलाफ तथ्यहीन और झूठे मुकदमे की कार्यवाही को अंजाम दिया है, जो कानून की दृष्टि में कहीं नहीं ठहरता।

श्री धस्माना ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ भाजपाइयों ने देश भर में सौ से ज्यादा झूठे मुकदमे किए हुए हैं, किन्तु भाजपाई ये भूल जाते हैं कि राहुल गांधी शहीद पिता का पुत्र व शहीद दादी श्रीमती इंदिरा गांधी का पौत्र है और डरना-घबराना उनके डीएनए में नहीं है।

भवदीय,
*सूर्यकांत धस्माना*
सदस्य, AICC व
वरिष्ठ उपाध्यक्ष,
प्रदेश कांग्रेस कमेटी, उत्तराखंड

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News