30.1 C
Dehradun
Tuesday, July 1, 2025
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडपूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के निधन पर कांग्रेस मुख्यालय में...

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के निधन पर कांग्रेस मुख्यालय में शोक सभा, प्रदेश के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

डॉक्टर मनमोहन सिंह ने दुनिया में भारत का मान बढ़ाया- करण महारा
देहरादून: देश के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शोक सभा में पूर्व प्रधानमन्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महरा ने डाक्टर मनमोहन सिंह ने न केवल भारत का मान पूरी दुनिया में बढ़ाया बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था को बुलंदियों तक पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था की खिड़कियां दुनिया के लिए खोलने का काम आर्थिक उदारीकरण का दौर देश के वित्त मंत्री के रूप में किया उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमन्त्री के रूप में मनरेगा जैसी क्रांतिकारी स्कीम देश में लागू कर ग्रामीण भारत के युवाओं के लिए रोजगार का रास्ता बनाया।
नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य ने दिवंगत डाक्टर मनमोहन सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि देश और दुनिया ने एक महान अर्थशास्त्री राजनेता को खो दिया है उन्होंने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्रित्व काल में सूचना का अधिकार, भोजन का अधिकार, शिक्षा का अधिकार जैसे क्रांतिकारी कानून बनाय गए
शोक सभा का संचालन करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने कहा कि डॉक्टर मन मोहन सिंह जी का भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अतुलनीय योगदान तो है ही लेकिन उनके पहले कार्यकाल में जो भारत अमरिका परमाणु संधि हुयी वो भारत अमेरिका सबंधों को प्रगाढ़ बनाने में एक मील का पत्थर साबित हुआ।
शोक सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखा गया। शोक सभा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन श्री मथुरा दत्त जोशी, महामन्त्री श्री महेंद्र नेगी, महामन्त्री नवीन जोशी, डाक्टर जसवंत सिंह गोगी ,श्री आनंद सिंह , श्री सुनील जैसवाल, राजकुमार जैसवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी
उत्तराखंड

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News