Homeराज्य समाचारउत्तराखंडप्रयागराज में छाईं देहरादून की बेटियां: अंतर्राष्ट्रीय डिबेट में लाॅ काॅलेज देहरादून...

प्रयागराज में छाईं देहरादून की बेटियां: अंतर्राष्ट्रीय डिबेट में लाॅ काॅलेज देहरादून की वंशिका-शुभा ने जीता प्रथम स्थान

30 टीमों को पछाड़कर उत्तरांचल विश्वविद्यालय की वंशिका और शुभा बनीं चैंपियन

अंतर्राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में देहरादून का डंका, वंशिका-शुभा ने जीते ₹50 हजार

देहरादून 16 अक्टूबर। उत्तरांचल विश्वविद्यालय के लाॅ काॅलेज देहरादून की वंशिका भल्ला और शुभा सिंह ने डा0 राजेन्द्र प्रसाद नेशनल लाॅ यूनिवर्सिटी प्रयागराज द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में श्रीलंका सहित देश-विदेश की 30 टीमों को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में डिबेट का विषय था ‘आर्थिक प्रतिबंध अब कानूनी उपायों के बजाय भू-राजनीतिक दबाव डालने के साधन बन गये हैं।’ प्रारम्भिक राउण्ड में अचानक दिये गये विषय ‘प्रतिबंधों और व्यापार युद्धों के संदर्भ में डब्लू.टी.ओ की प्रासंगिकता’ पर डिबेट करायी गई। उसके लिए केवल 20 मिनट का समय दिया गया।
कड़े मुकाबले के बाद निर्णायकों ने उत्तरांचल विश्वविद्यालय के लाॅ काॅलेज देहरादून की टीम जिसका प्रतिनिधित्व वंशिका भल्ला और शुभा सिंह ने किया को विजयी घोषित कर दिया गया।
विजेता टीम को इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति हरवीर सिंह व न्यायमूर्ति अजय कुमार द्वारा रुपये 50,000.00 के नगद इनाम व ट्राॅफी से नवाजा गया।
विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जोशी, उपाध्यक्षा सुश्री अंकिता जोशी व उपकुलपति प्रो0 राजेश बहुगुणा ने विजेताओं का स्वागत किया। श्री जोशी ने कहा कि वंशिका व शुभा ने अंतर्राष्ट्रीय डिबेट में देश-विदेश की नामचीन टीमों को पटखनी देकर विश्वविद्यालय व प्रदेश का नाम बढ़ाया है। उन्होंने एक मानदंड स्थापित कर दिया है जो कि आने वाले छात्रों के लिए न केवल आकर्षक लक्ष्य अपितु पे्ररणा स्रोत बनेगा।

प्रो0 राजेश बहुगुणा
उपकुलपति

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News