Homeधार्मिकप्रतापनगर भटवाड़ा में नर्सिंग महापुराण का भव्य आयोजन: भाजपा नेता CA राजेश्वर पैन्यूली...

प्रतापनगर भटवाड़ा में नर्सिंग महापुराण का भव्य आयोजन: भाजपा नेता CA राजेश्वर पैन्यूली ने व्यासपीठ का लिया आशीर्वाद

 

प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा भटवाड़ा पट्टी धारमंडल मे आज दिनांक 1 जून 2026 श्री केदारी नर्सिंग देवता मंदिर प्रांगण मे श्री नर्सिंग महापुराण का भव्य आयोजन ग्राम सभा की ध्याणियों के द्वारा किया गया, जिसमे समस्त ग्राम सभा के युवाओं और वृद्धिजनों का भरपूर आशीर्वाद और सहयोग इस महायज्ञ के लिए प्राप्त हुआ । महाज्ञानयज्ञ मे आज प्रतापनगर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री राजेश्वर पैन्यूली जी ने कथा पांडाल मे पहुंचकर व्यासपीठ पर विराजमान पूजनीय व्यास जी श्री मुकेश रयाल जी के मुखारबिन्द से श्री नर्सिंग महापुराण ज्ञान यज्ञ का रशपान किया और साथ ही नर्सिंग देवता जी के औतारया श्री देवेंद्र जोशी जी से आशीर्वाद भी लिया।

ध्याणियों मे श्रीमती विजय लक्ष्मी रयाल, श्रीमती सरिता भद्री जी, श्रीमती मकानी देवी तिवाड़ी एवं समस्त ग्राम सभा की समस्त ध्याणियों ने इस महायज्ञ का आयोजन करवाया और साथ ग्राम सभा के सहयोग कर्ता प्रमोद प्रसाद डंगवाल जी, श्री शान्ति प्रसाद डंगवाल जी, आशीष डंगवाल जी, एवं समस्त ग्राम सभा के युवाओं और सहयोग करताओं का भरपूर सहयोग इस महाज्ञान यज्ञ के लिए प्राप्त हो रहा है। श्री पैन्यूली जी ने इस महाज्ञान यज्ञ के अवसर पर ग्राम सभा चौण्ड के वर्तमान प्रधान श्री शान्ति प्रसाद पेटवाल जी एवं ग्राम सभा भटवाड़ा की वर्तमान प्रधान श्रीमती गुड्डी देवी जी एवं अन्य लोगों से भी मुलाक़ात की. ग्रामीणो ने भगवान नर्सिंग देवता जी पुराने इतिहास के बारे मे पैन्यूली जी को अवगत कराया कि किस तरह से गोरखा आक्रमण के समय गोरखाओ के कब्जा करने पर भगवान नर्सिंग जी ने उन्हें झुकने पर मजबूर किया और क्षमा स्वरूप गोरखाओ ने उस वक़्त नर्सिंग भगवान जी को नेपाली चिमटा अर्पित किया।
साथ मे उत्तम सिंह पूर्व मंडल महमंत्री भाजपा युवा मोर्चा प्रतापनगर एवं कुलवीर पंवार पूर्व मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा प्रतापनगर और अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

राजेश्वर पैन्यूली
*CA राजेश्वर पैन्यूली..!*
सह -संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ एवम् प्रवक्ता (पैनिलिस्ट) , बीजेपी, उत्तराखण्ड..!
लिखवार गांव “*प्रतापनगर विधानसभा”* टिहरी गढ़वाल उत्तराखण्ड..!

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News