15.3 C
Dehradun
Saturday, February 21, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारप्रदेश श्रम प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता ने जिला पूर्ति कार्यालय पर किया प्रदर्शन

प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता ने जिला पूर्ति कार्यालय पर किया प्रदर्शन

देहरादूनः- उत्तराखण्ड श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिनेश सिंह कौशल के नेतृत्व मेें राज्य की सरकारी राशन की दुकानों में गेहॅू में अत्यधिक कॅूडा होने, नमक में रेता मिलने, एक किलो साबूत मडुॅवा देनेे, दुकानों को समय से ना खुलने, चावल में बदबू आने जैसे महत्वपूर्ण विन्दुओं के समाधान हेतु जिला पूर्ति अधिकारी देहरादून को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर कौशल ने कहा कि प्रकोष्ठ द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी देहरादून को सरकारी दूकानों में जनता को बट हरे सामग्री की ओर आकृष्ट कराते हुए शीघ्रताशीघ्र उपरोक्त विन्दुआंे पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया गया। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा लगातार राशन की दुकानों को समय से नही खोले जाने की शिकायत मिल रही है। जिससे आम जनता को लाईनों में लगनाा पड़ रहा है, जिससे समय बरवाद हो रहा है। जिससे जनता को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

कौशल ने जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौपते हुए कहा कि जनता की इन महत्वपूर्ण मांगांें को शीघ्रताशीघ्र हल किया जाय। ताकि जनता को परेशानी ना हो। उन्होंने कहा भाजपा राज में कोई भी ऐसा विभाग नही है जिसमें भ्रष्टाचार का बोलबाला ना हो। उन्होंने राज्य की जनता से अपील करते हुए कहा कि हम सबको एक होकर जनसमस्यांे के समाधान के लिए आगे आने की जरूरत है।

इस अवसर पर पूनम कण्डारी, आन्नद जगुड़ी, किशोर उनियाल, डॉ. संजय सिंह, बिरेन्द्र पंवार, मीनाक्षी महर, सुशीला बेलवाल, हरेन्द्र बेदी, संदीप धुलिया, मान सिंह, अर्जुन शर्मा, बिरेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

दिनेश सिंह कौशल
प्रदेश अध्यक्ष
श्रम प्रकोष्ठ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News