22.8 C
Dehradun
Friday, July 11, 2025
Google search engine
Homeराज्य समाचारप्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग में कर्नल राम रतन नेगी ने संभाला...

प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग में कर्नल राम रतन नेगी ने संभाला कार्यभार

प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना की उपस्थिति में निवर्तमान अध्यक्ष कैप्टन बलबीर सिंह रावत ने सौंपा कार्यभार


पूर्व अध्यक्ष कैप्टन रावतव की भावभीनी विदाई
पूर्व सैनिक विभाग की कांग्रेस में होगी बड़ी भूमिका- सूर्यकांत धस्माना
देहरादून: उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी संगठन में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की बड़ी भूमिका होगी और जब २०२७ में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो सरकार में भी कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग की राय से राज्य में पूर्व सैनिकों के हितों के लिए नीतियां बनेगी और सरकार में पूर्व सैनिकों की भी भूमिका होगी या बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने बतौर मुख्य अतिथि नव
नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम
रतन सिंह नेगी के पदभार ग्रहण व
निवर्तमान अध्यक्ष कैप्टन बलबीर
सिंह रावत जी की विदाई।के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में समारोह में कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के हर घर में कोई ना कोई व्यक्ति भारत की सैन्य बलों के आर्मी एयरफोर्स या नेवी में या अर्द्ध सैन्य बलों में देश की सेवा कर रहा है और जब वह सेवा निवृत हो जाते हैं तो उनके पुनर्रोजगार व अन्य समस्याओं के निदान को जितनी योजनाएं कांग्रेस सरकारों में बनी है उसकी तुलना में भाजपा सरकारों में उसकी एक चौथाई योजनाएं भी नहीं बनी हैं। श्री धस्माना ने कहा कि आज केंद्र सरकार ने देश में जो अग्निपथ योजना लागू कर रेगुलर सैनिकों की जगह अग्निवीर भर्ती करने शुरू किए हैं उससे सबसे बड़ा नुकसान उत्तराखंड का हुआ है क्योंकि यहां के नौजवान देश सेवा और रोजगार के लिए जो।सबसे पहले प्राथमिकता देते थे वो सैन्य बलों में भर्ती था जिसमें अग्निपथ लागू होने के बाद अब रेगुलर भर्तियां बंद हो गई हैं और अग्निवीर में अपना भविष्य नौजवान को दिखाईं नहीं देता इसलिए आज पूर्व सैनिक विभाग के पास प्रदेश के पूर्व सैनिकों के पास जा कर अग्निपथ योजना के बारे में संवाद करने का सबसे बढ़िया मौका है क्योंकि जो व्यक्ति सेना में रेगुलर सैनिक के रूप में सेवा कर चुका है उसे रेगुलर सेना और अग्निवीर का अंतर सबसे बेहतर पता है।
श्री धस्माना ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा की ओर से नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सैनिक विभाग कर्नल राम रतन नेगी, निवर्तमान अध्यक्ष कैप्टन बलबीर सिंह रावत, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लेफ्टीनेंट जनरल गंभीर सिंह नेगी, कर्नल मोहन सिंह रावत , हवलदार राजीव सिंह रावत को पार्टी का तिरंगा अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा का अपनी नियुक्ति के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा व ताकत से कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग को व कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए एक सच्चे सैनिक की तरह दिन रात काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का यह गौरव है कि हमने देश की रक्षा के लिए राइफल मैंन से लेकर सेना के जनरल और सीडीएस दिए हैं । उन्होंने कहा कि वे पूरे प्रदेश का भ्रमण कर पूर्व सैनिकों चाहे वे सैन्य बलों के हो या अर्द्ध सैन्य बलों के उनसे संवाद कर कांग्रेस से जोड़ने का काम करेंगे।
निवर्तमान अध्यक्ष कैप्टन बलबीर सिंह रावत ने खराब स्वास्थ्य के कारण अपना लिखित संबोधन दिया जिसमें उन्होंने नए अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए उनको हर संभव सहयोग का आश्वाशन दिया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अवकाश प्राप्त लेफ्टीनेंट जनरल गंभीर सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का समृद्धशाली इतिहास है और सैन्य बलों के लोग ऐसा कांग्रेसमके साथ खड़े रहते थे किंतु कुछ समय से छद्दम राष्ट्रवाद के कारण कुछ लोग कांग्रेस से विमुख हो गए किंतु अगर कांग्रेस संगठन मेहनत करेगा तो निश्चित रूप से लोग एक बार पुनः कांग्रेस से जोड़ेंगे।
इस अवसर पर कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री धीरेन्द्र प्रताप ने कहा कि जो काम कैप्टन बलबीर सिंह रावत ने पिछले चौदह साल में पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष के रूप में किया उसको अब कर्नल राम रतन नेगी आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने देहरादून के कार्यकर्ताओं की ओर से कर्नल राम रतन नेगी को माला पहना कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री गोपाल सिंह गड़िया ने किया।
इस अवसर पर कांग्रेस गोरखा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनिल बस्नेत, कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, प्रदेश महामंत्री जगदीश धीमान,श्री विशाल मौर्य, श्रीमती पूनम कंडारी ,सावित्री थापा,आनंद सिंह पुंडीर, मदन कोहली, कर्नल एस जे लोबो, कैप्टन सहदेव शर्मा, कैप्टन शोभन सिंह सजवान ,कैप्टन राजपाल नेगी,कैप्टन गोविंद सिंह नेगी ,हवलदार राजेश चंद्र,हवलदार राजीव रावत,हवलदार राजवीर सिंह
सूबेदार खुशहाल सिंह राणा,
नायब सूबेदार विक्रम सिंह नेगी ,
सूबेदार त्रिपन्न सिंह गुसाईं ,हवलदार हाकम चंद लाल आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष कैप्टन बलबीर सिंह रावत को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की ओर से स्मृति चिन्ह व एआईसीसी की ओर से भेजा गया प्रशस्ति पत्र भेंट किया।

सादर
सूर्यकांत धस्माना
वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News