17.5 C
Dehradun
Sunday, February 22, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन जोशी ने हर्रावाला में बैठक कर...

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन जोशी ने हर्रावाला में बैठक कर स्थानीय लोगो की समस्याओं को सुना

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व वॉर रूम के चेयरमैन नवीन जोशी ने कहा कि भाजपा शासन काल में आम लोगो की सुनवाई नहीं हो रही है जान जोखिम में डालकर क्षेत्रवासी कर रहे है हाईवे रोड पार श्री नवीन जोशी ने जनसंवाद से जनसमर्थन कार्यक्रम के तहत आज डोईवाला विधानसभा के अन्तर्गत हर्रावाला में बैठक कर स्थानीय लोगो की समस्याओं को सुना लोगो ने श्री जोशी को बताया कि हर्रावाला हाईवे चौक पर स्थानीय लोगो को रोड पार करने के लिये कोई अंडर पास की व्यवस्था नहीं की गई है जिस कारण क्षेत्रीय लोगो को हाईवे के बीच में ही रोड को पार करना पड़ता है जिससे यहाँ पर अनेकों दुर्घटनाएँ हो चुकी है इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से भी की गयी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई लोगो ने यह भी अवगत कराया कि निर्मल कालोनी हर्रावाला। नदी के पार है बरसात में वहाँ जाने के लिये पुल की भी व्यवस्था नहीं जिस कारण लोगो को बरसात में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है जो यहाँ की प्रमुख समस्या है श्री जोशी भाजपा मेयर को आढे हातो लिया, उन्होनें कहा कि भाजपा के नेता और मेयर सत्ता की चकाचैंध में इतने अन्धे हो गये है कि उन्हें जनता की समस्या है दिखाई ही नहीं देती सड़कों का इतना बुरा हाल है कि आये दिन वहा के निवासियों को किसी दुर्घटना का भय बना रहता है। यह भारतीय जनता पार्टी की कार्यप्रणाली पर प्रश्न खडा करता है। जिसका खामियाजा यहाॅ की जनता को भुगतना पड रहा है, और बरसात के समय में यहाॅ पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
श्री जोशी ने कहा कि वे संबंधित विभाग से वार्ता कर समस्या का समाधान खोजगें।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल देवेंद्र सिंह अमन उँज्जेनवाल अपील यादव ओमप्रकाश सुनील कुमार प्रेम बहुगुणा आदि ने भी अपने विचार रखे।

आशीष नौटियाल
प्रदेश प्रवक्ता

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News