Homeराज्य समाचारअन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस: परेड ग्राउंड में एकजुट होकर दिया स्वस्थ्य रहने का...

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस: परेड ग्राउंड में एकजुट होकर दिया स्वस्थ्य रहने का संदेश

 

सबने मिलकर किया  सामूहिक योगाभ्यास

 

देहरादून/उत्तराखंड: 21 जून 2026, रविवार। आज दिनांक 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, देहरादून डॉ मिथिलेश कुमार द्वारा द्वारा परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित भव्य योग कार्यक्रम में सहभागिता कर विशाल जनसमूह ने निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास किया।

जिला मीडिया प्रभारी एवं आई टी एक्सपर्ट डॉ० डी० सी० पसबोला ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल (स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार), सौरभ बहुगुणा(कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार), खजान दास, जिलाधिकारी देहरादून आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर डीएयूओ डॉ सविता कोठियाल सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, चिकित्सकों एवं कार्मिकों की उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

आगे डॉ० पसबोला ने बताया कि इसके अतिरिक्त जिला देहरादून के दूरस्थ क्षेत्रों हनोल (महासू), त्यूणी, देहरादून एवं लाखामंडल, चकराता, देहरादून में भी आयुष विभाग देहरादून द्वारा कामन योगा प्रोटोकॉल योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसका लाभ बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह द्वारा लिया गया। साथ ही आयुष विभाग के सभी आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों में स्थानीय जनता द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रमों का लाभ उठाया गया।

योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम है। योग हमें अनुशासन, संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देता है।

*डॉ० डी० सी० पसबोला*
*☎️: 9456113538*
*मीडिया प्रभारी एवं‌ आई टी सेल इंचार्ज*
*आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग,*
*जिला देहरादून, उत्तराखंड*
*पिन: 248005*

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News