Homeराज्य समाचारपुलिस लाइन्स में हरियाली तीज की धूम: गीता धामी ने महिलाओं संग...

पुलिस लाइन्स में हरियाली तीज की धूम: गीता धामी ने महिलाओं संग मनाया उत्सव

देहरादून। हरियाली तीज के पावन अवसर पर पुलिस लाइन्स देहरादून में उत्तराखंड पुलिस परिवार की ओर से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गीता धामी ने श्रीमती गुरमीत कौर के साथ सहभागिता की और पुलिस परिवार की महिलाओं के साथ तीज का उत्सव मनाया।

इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीज क्वीन प्रतियोगिता कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। गीता धामी ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में गीता धामी ने कहा कि हरियाली तीज उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और मातृशक्ति की आस्था से जुड़ा पर्व है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के साथ समाज में आपसी जुड़ाव को भी मजबूत करते हैं।

उन्होंने पुलिस परिवार की महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों की सफलता और मनोबल में परिवार की महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। वे पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ पुलिस परिवार का अभिन्न हिस्सा बनकर जवानों को निरंतर सहयोग और संबल प्रदान करती हैं।

कार्यक्रम में गौरी सेठ, सोनू मीणा, डॉ. तन्वी, सरिता डोभाल, कमलेश उपाध्याय और सरोज गुंज्याल सहित उत्तराखंड पुलिस परिवार की मातृशक्ति एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News