20.3 C
Dehradun
Monday, February 2, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारपीएम मोदी ने जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचकर आपदा एवं राहत बचाव...

पीएम मोदी ने जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचकर आपदा एवं राहत बचाव कार्यों की की गहन समीक्षा: राहत एवं बचाव कार्मिकों से की भेंट

राज्यपाल एवं सीएम धामी ने आपदा से हुए नुकसान की ली विस्तृत जानकारी

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायदा लेने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां उन्होंने आपदा एवं राहत कार्यों की गहन समीक्षा की।

पीएम मोदी ने इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में आपदा से हुए नुकसान की विस्तार जानकारी लेने के साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों की ताजा स्थिति और भविष्य की चुनौतियों पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा तथा राज्य के सांसदों सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया।

प्रधानमंत्री ने धराली, थराली सहित राज्य के आपदा प्रभावित अन्य क्षेत्रों में संचालित राहत एवं बचाव अभियानों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के प्रयासों की सराहना की और राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे राज्य व केंद्र सरकार के संगठनों के कार्मिकों से भेंट कर उनके अनुभव साझा किए ।

प्रधानमंत्री ने आपदा पीड़ितों से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया और साथ ही समुचित मदद का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य और आपदा में हुई क्षति तथा प्रभावित क्षेत्रों में संचालित राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी दी । मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों के अभियान पूरी तत्परता एवं क्षमता के साथ संचालित करने में केंद्र सरकार के संगठनों से भरपूर सहयोग मिल रहा है जिसके चलते प्रभावितों तक त्वरित गति से समुचित राहत पहुंचाना‌ संभव हो पाया है।

सीएम धामी ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों एवं सार्वजनिक परिसंपत्तियों को काफी नुकसान पहुंचा है। प्रभावित इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की बहाली के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आपदा से हुए नुकसान की भरपाई हेतु राहत पैकेज की घोषणा के लिए जिसके लिए मैं प्रधानमंत्री का उत्तराखंड की जनता की तरफ से आभार व्यक्त करता हूं।

सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी ने स्वयं उत्तराखंड आकर आपदा पीड़ितों का दुख दर्द साझा किया , राज्य के प्रति संवेदनशीलता के लिए पीएम मोदी का बहुत-बहुत आभार ।

उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा से निपटने में राज्य सरकार पूरी क्षमता के साथ प्रयास कर रही है। इस कार्य में पहले ही दिन से ही केंद्र सरकार का सहयोग मिल रहा है ।

इस अवसर पर सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, त्रिवेंद्र सिंह रावत, अनिल बलूनी , माला राजलक्ष्मी शाह , नरेश बंसल , कल्पना सैनी, मुख्य सचिव आनंद वर्धन एवं पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News