ना महिला अपराधों पर कुछ आश्वासन दिया ना बेरोजगारी पर
एक्सप्रेस हाई वे से देहरादून की दुश्वारियों का भी कोई हल नहीं दे गए प्रधानमंत्री
देहरादून: आज बहुप्रचारित बहुप्रतीक्षित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा एक बार फिर चुनावी शिगूफा साबित हुआ क्योंकि पीएम मोदी ने ना प्रदेश की भयाक्रांत महिलाओं को सुरक्षा का कोई आश्वासन दिया ना ही बेरोजगारी से आक्रोशित युवाओं को वे कोई भरोसा दे पाए यह बात आज पीएम मोदी जी के दौरे और उनके द्वारा एक्सप्रेस हाई वे उद्घाटन,रोड शो व जनसभा की प्रतिक्रिया स्वरूप प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। श्री धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड जो आज महिला अपराधों के मामले में देश के हिमालयी राज्यों में पहले पायदान पर है यहां की महिलाओं को यह उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में प्रदेश की सरकार को महिला सुरक्षा पर कोई हिदायत देंगे जो नहीं हुआ और इसी प्रकार प्रदेश में बेरोजगारी पेपर लीक व नकल का दंश झेल रहे युवाओं को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री उनके रोजगार के बारे में कोई सकारात्मक कदम उठाने के लिए धामी सरकार को कोई रोड मैप बताएंगे वह भी नहीं हुआ और पीएम साहब दीदी भूली दा जू और ढोक दिन छू का छौंका लगा कर चले गए। श्री धस्माना ने कहा कि आत्म प्रशंसा से अभिभूत प्रधानमंत्री जी देश के पूर्व सड़क परिवहन मंत्री श्री बी सी खंडूरी का स्मरण करना भी भूल गए जिनके मंत्री काल में स्वर्ण चतुर्भुज सड़क परियोजना के बल पर अटल जी की सरकार ने फील गुड किया था। श्री धस्माना ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने आज उनके द्वारा उद्घाटित एक्सप्रेस हाई वे से देहरादून की बढ़ने वाली परेशानियों का भी ना तो कोई जिक्र किया ना हो इसके समाधान के लिए राज्य की सरकार को कोई निर्देश दिया। श्री धस्माना ने कहा कि ढाई तीन घंटे में दिल्ली से देहरादून पहुंचने के आकर्षण के कारण देहरादून में आने वाले समय में को ट्रैफिक व्यवस्था गड़बड़ाने वाली है उसका अंदाजा मई जून में देहरादून की जनता को हो जाएगा जो पहले ही ट्रैफिक जाम से जूझ रही है।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड
