Homeराज्य समाचारपत्रकारिता के क्षेत्र में नई मिसाल ‘अंतिम दूत’ साप्ताहिक अखबार का भव्य...

पत्रकारिता के क्षेत्र में नई मिसाल ‘अंतिम दूत’ साप्ताहिक अखबार का भव्य विमोचन: सेना और समाज के बीच नई कड़ी

 

देहरादून: स्थानीय पत्रकारिता में एक नई मिसाल कायम करते हुए साप्ताहिक अखबार ‘अंतिम दूत’ का विधिवत विमोचन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।
धर्माचार्य शशिकांत दुबे की अगुवाई में मुख्य अतिथि कर्नल मनीष श्रीवास्तव (PRO रक्षा, देहरादून) ने अखबार का विमोचन किया।


समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. आरपी रतूड़ी, वरिष्ठ पत्रकार संजय श्रीवास्तव, सजीव वर्मा, विकास कुमार, मोनिका डबराल, पूनम आर्य, भाजपा प्रवक्ता कमलेश रमन, पीआरओ उज्ज्वल विमल डबराल, राजेंद्र सिंह बिष्ट (पूर्व यूथ अध्यक्ष यूकेडी), संजीव वर्मा (पूर्व सह मीडिया प्रभारी) सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “आज ज्यादातर मीडिया कॉम्पिटिशन के पीछे भाग रही है, जिसके चलते पत्रकार कम समय में सही एविडेंस नहीं जुटा पाते और आधी-अधूरी जानकारी जनता तक पहुंचा देते हैं। इससे कई बार सामने वाले व्यक्ति या संस्था का गंभीर नुकसान हो जाता है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि पत्रकारिता में निष्पक्षता, सत्य और जिम्मेदारी सबसे महत्वपूर्ण है।
प्रधान संस्थापक विक्रम श्रीवास्तव ने विमोचन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा, “सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा अखबार का विमोचन कराने के पीछे मुख्य मकसद देशभक्ति और निष्पक्षता का संदेश देना है। ‘अंतिम दूत’ अब स्थानीय मुद्दों, विकास कार्यों, सामाजिक न्याय और राष्ट्रप्रेम की भावना को बिना किसी पक्षपात के मजबूती से उठाएगा।”
समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने ‘अंतिम दूत’ को स्थानीय पत्रकारिता के क्षेत्र में एक सकारात्मक और नई शुरुआत बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह अखबार पहाड़ी क्षेत्र की सच्ची आवाज बनेगा, जिम्मेदार पत्रकारिता की मिसाल कायम करेगा और चमोली सहित पूरे उत्तराखंड के विकास, सुरक्षा, पर्यावरण, शिक्षा तथा सामाजिक मुद्दों पर गहन एवं सत्यनिष्ठ रिपोर्टिंग करेगा।
‘अंतिम दूत’ अब हर सप्ताह पाठकों के बीच आएगा और सच्ची, निष्पक्ष तथा जिम्मेदार पत्रकारिता की नई राह दिखाएगा।
अंत में ‘अंतिम दूत’ की टीम ने सभी अतिथियों, गणमान्य नागरिकों और उपस्थित जनों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

‘अंतिम दूत’ टीम
विक्रम श्रीवास्तव — स्थापक सदस्य
संजय रावत — प्रकाशन निदेशक
सुमित गर्ग — वित्त निदेशक
राज किशोर गोयल — मार्केटिंग निदेशक
उपेन्द्र दत्त अंथवाल — संपादकीय निदेशक
शिवम गोयल — कानूनी सलाहकार
मोनिका डबराल — सलाहकार संपादक
लक्सर देव — उप संपादक
जगदीश मेहरा-डेस्क इंचार्ज
अनिल बलूनी — पत्रकार
सूरज रावत — छायाकार

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News