
रुद्रपुर में गूंजा पंजाबी गौरव सम्मेलन, सौरभ बहुगुणा ने किया समाज के योगदान का सम्मान
रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने रुद्रपुर में आयोजित पंजाबी गौरव सम्मेलन में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की गरिमामयी उपस्थिति और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में आयोजित यह सम्मेलन पंजाबी समाज की गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं और योगदान को सम्मान देने का अवसर है।


