उत्तराखंड पंचायत चुनावों में जिला पंचायत में कांग्रेस की बड़ी जीत
देहरादून । पंचायत चुनाव के परिणामों से कांग्रेस में उत्साह का माहौल है। आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रेस वार्ता कर कहा कि भाजपा और निर्वाचन आयोग की कुरीतियों के विरोध में जनता ने अपना मतदान किया है। हाईकोर्ट से सरकार और निर्वाचन आयोग की किरकिरी हो चुकी है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने आज देहरादून में प्रेसवार्ता कर मतदान के लिए राज्य की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान किया है। कांग्रेस को जनता ने स्पष्ट बहुमत दिया है। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का भी आभार जताया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता तो अपने ही बूथ पर हारे हैं, और हार के बावजूद भी भाजपा कर मिष्ठान वितरण कर रही है। कहा कि चुनाव में भाजपा ने अपनाएं हर हथकंडे अपनाए। धन बल और छल बल के आधार पर भाजपा ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने में कामयाब होती है तो सीधा लोकतंत्र की हत्या होगी। भाजपा की नीतियों से जनता त्रस्त है। लेकिन किसी को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। 2027 में निश्चति रूप् से कांग्रेस की सरकार आएगी।
१९८ अधिकृत प्रत्याशियों में से १३८ विजई
राजधानी देहरादून में १६ अधिकृत प्रत्याशियों में से १२ व ओपन सीटों में ४ कांग्रेस के
गढ़वाल व कुमाऊं दोनों मंडलों में कांग्रेस को बढ़त
बारह में से आठ से दस जिला पंचायत बोर्ड बनाएंगे
सूर्यकांत धस्माना
वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड