12.2 C
Dehradun
Tuesday, January 13, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारNHAI द्वारा टोल प्लाजा कर्मचारियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण देकर वितरित...

NHAI द्वारा टोल प्लाजा कर्मचारियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण देकर वितरित किए गए प्रमाण पत्र

राजधानी देहरादून से सटे डोईवाला के लच्छीवाला टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा एक तीन दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 21 मई से 23 मई तक चला, जिसमें कुल 77 कर्मचारियों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कर्मचारियों की कार्यक्षमता को बढ़ाना और उन्हें आवश्यक जानकारी प्रदान करना था। प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।

प्रशिक्षण के दौरान टोल कर्मियों को जॉब ओरिएंटेशन, सॉफ्ट स्किल्स, बेसिक लाइफ सपोर्ट, लंग हेल्थ, और ‘राजमार्ग यात्रा’ ऐप के उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण का संचालन डॉ. सौरभ और डॉ. अदिति द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रतिभागियों को कार्यस्थल पर सजगता, त्वरित निर्णय क्षमता और बेहतर संवाद कौशल पर विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया।

NHAI की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि HLL HLFPPPT संस्था से स्टेट प्रोग्राम मैनेजर श्री मनोज कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुरक्षा, यात्री सेवा तथा सतत जागरूकता की दिशा में प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन भी श्री मनोज कुमार के कर-कमलों द्वारा किया गया।

इसके अतिरिक्त, टोल कर्मियों को सुरक्षा, अनुशासन और यात्रियों के साथ संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में HLL HLFPPPT संस्था से मुकेश नौटियाल ने भी भाग लिया, जिन्होंने आपातकालीन स्थितियों से कैसे निपटा जाए, इस विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की, जिसे कर्मचारियों द्वारा अत्यंत सराहा गया। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता विषयों पर भी जानकारी साझा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News