26.3 C
Dehradun
Tuesday, June 24, 2025
Google search engine
Homeराज्य समाचारनेपाल के सुदूर पश्चिमी प्रांत के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 10 सदस्यों...

नेपाल के सुदूर पश्चिमी प्रांत के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 10 सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम धामी से की मुलाकात

उत्तराखंड और नेपाल के बीच सदियों पुराने है ऐतिहासिक संबंध- सीएम धामी

नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह ने सीएम धामी से की

सीमावती क्षेत्र में व्यापक स्वास्थ्य शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के सहयोग के लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से किया जाएगा सहयोग

दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण संबधों औदोनों देशों के मैत्रीपूर्ण संबधों और सीमावर्ती क्षेत्रों में सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने पर दिया जोर

देहरादून। नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह के नेतृत्व में 10 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और नेपाल के मित्रतापूर्ण संबधों और सीमावर्ती क्षेत्रों में सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया। सीमावर्ती जिलों में आपसी समन्वय से विकास कार्यों को गति देने, सांस्कृति और धार्मिक संबंधों को बढ़ावा देने, पर्यटन विकास एवं आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड और नेपाल की सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत साझा हैं और दोनों क्षेत्रों के बीच सदियों पुराने ऐतिहासिक संबंध हैं। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र में व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास में सहयोग के लिए उत्तराखण्ड सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत के मंत्री वीर बहादुर थापा, सदस्य घनश्याम चौधरी, नरेश कुमार शाही, झपत बहादुर सौद, शेर बहादुर भण्डारी, प्रमुख सचिव सुदूर पश्चिम प्रांत डॉ. कमल प्रसाद पोखरेल शर्मा, सचिव सूरत कुमार बम, राजनीतिक सलाहकार डॉ. जितेन्द्र उपाध्याय मौजूद थे। उत्तराखंड सरकार से प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु और सचिव विनोद कुमार सुमन इस दौरान मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News