Homeराज्य समाचारउत्तराखंडनगर निगम द्वारा स्वच्छ वायु दिवस का आयोजन: विद्यार्थियों का सम्मान एवं...

नगर निगम द्वारा स्वच्छ वायु दिवस का आयोजन: विद्यार्थियों का सम्मान एवं वायु गुणवत्ता सुधार में उपलब्धियों की दी जानकारी

 

देहरादून। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के अंतर्गत नगर निगम देहरादून द्वारा नगर आयुक्त के मार्गदर्शन में स्वच्छ वायु दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न विद्यालयों में विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से वायु प्रदूषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

सोमवार को नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, नुक्कड़ नाटक, कठपुतली शो एवं जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को PM10 एवं PM2.5 जैसे वायु प्रदूषकों, उनके स्वास्थ्य पर प्रभाव तथा वायु प्रदूषण को कम करने के उपायों के संबंध में जागरूक किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं जागरूकता गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को महापौर सौरभ थपलियाल द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यार्थियों को स्वच्छ वायु एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर 12वीं रैंक प्राप्त करने की उपलब्धि को भी साझा किया गया। यह उपलब्धि नगर निगम द्वारा वायु गुणवत्ता सुधार, प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों को दर्शाती है। इसके साथ ही नगर निगम देहरादून के वार्ड संख्या 05, धोरण को राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ वार्ड के रूप में चयनित किया गया है। वार्ड में सड़क एवं पाथवे निर्माण/पेविंग, हरित क्षेत्र के विकास एवं कचरा प्रबंधन हेतु ट्रांसफर स्टेशन जैसी विभिन्न गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन को इस चयन का प्रमुख आधार माना गया है। इन प्रयासों से क्षेत्र में स्वच्छता, हरियाली एवं बेहतर अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा मिला है।
इस मौके पर महापौर सौरभ थपलियाल ने कहा कि स्वच्छ वायु दिवस का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को खुले में कूड़ा जलाने से बचने, कचरे का स्रोत पर पृथक्करण करने, वाहनों के विवेकपूर्ण उपयोग, अधिक से अधिक पौधारोपण एवं हरित क्षेत्र विकसित करने तथा पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
नगर निगम देहरादून द्वारा वायु गुणवत्ता सुधार एवं स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को आगे भी निरंतर जारी रखते हुए ‘स्वच्छ वायु–स्वस्थ देहरादून’ के संकल्प के साथ नागरिकों, विद्यालयों, NGOs एवं सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News