Homeराज्य समाचारनगर निगम देहरादून में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी,...

नगर निगम देहरादून में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, एक दूसरे पर गुलाल उड़ाते आए नजर साथ ही मंत्रियों संग खूब थिरके सीएम धामी

देहरादून नगर निगम परिसर में आज होली अभिनंदन कार्यक्रम में आयोजित किया गया था जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे। होली अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ खूब होली खेली। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे। इस दौरान दोनों होली के गीतों पर खूब थिरके। नगर निगम परिसर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में मेयर, मंत्री और विधायक गण भी शामिल हुए। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगर निगम के कई सुविधाओं का ऑनलाइन सॉफ्टवेयर का उद्घाटन किया। प्रदेश भर में आज होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। तमाम मंत्री एवं विधायक गण इन कार्यक्रमों में सम्मिलित हो रहे हैं। होली मिलन की तस्वीरे सभी जगह छाई हुई है। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी अनोखा अंदाज देखने को मिला, होली मिलन में वह झूमते गाते नजर आए। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News