Homeराज्य समाचारउत्तराखंडनाबालिग को भगाने के मामले में दो साल से फरार 50 हजार...

नाबालिग को भगाने के मामले में दो साल से फरार 50 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार: पॉक्सो की धाराएं भी जुड़ीं

ठिकाने बदलता रहा 50 हजार का इनामी आरोपी, दून पुलिस ने पिंजौर से दबोचा

नाबालिक युवती को भगा ले जाने के प्रकरण में 02 साल से फरार चल रहा ईनामी अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में*

*अभियुक्त के कब्जे से नाबालिग युवती को बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द*

*अभियुक्त मूल रूप से उ0प्र0 का है रहने वाला, अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार ठिकाने बदलकर चल रहा था फरार*

*अभियुक्त के लगातार फरार रहने पर एसएसपी देहरादून तथा पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा उस पर ईनाम किया था घोषित*

दिनांक – 05/05/2024 को वादिनी द्वारा थाना राजपुर पर तहरीर दी गई कि उनकी नाबालिक पुत्री को कोई व्यक्ति जबरदस्ती घर से भगा ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0- 109/2024 धारा 363 IPC के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

अभियोग की विवेचना के दौरान पुलिस को विनय पुत्र राजेश निवासी ग्राम करौली थाना मंडावली जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश नाम के युवक द्वारा नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने की जानकारी प्राप्त हुयी प्राप्त जानकारी के आधार पर अभियुक्त विनय की गिरफ्तारी तथा नाबालिग की बरामदगी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार अभियुक्त के सभी सम्भावित ठिकानो/ गैर प्रान्तों में दबिशें दी जा रही थी, पर अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर उसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र द्वारा ₹ 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था।

वर्तमान में चल रहे “आपरेशन प्रहार” के तहत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अपने-अपने थानों में सक्रिय/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में फरार ईनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना राजपुर पर गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए सर्विलांस व अन्य माध्यमों से जानकारियां एकत्रित की गई तो पुलिस टीम को अभियुक्त के पीड़ित नाबालिग के साथ पंचकुला हरियाणा में छिपे होने की जानकारी प्राप्त हुयी।

प्राप्त जानकारी के आधार पर तत्काल थाना राजपुर तथा एसओजी की संयुक्त टीम गठित कर टीम को पंचकुला हरियाणा रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा पंचकुला में अभियुक्त के सम्बन्ध मे गोपनीय रूप से जानकारी एकत्रित करते हुये दिनांक- 22/10/2026 को अभियोग में फरार चल रहे ₹ 50 हज़ार के इनामी अभियुक्त विनय को पिंजौर जनपद पंचकूला हरियाणा से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से नाबालिग युवती को बरामद किया गया। नाबालिग युवती से पूछताछ के आधार पर अभियोग में धारा 366(A)/376(3) IPC व 5(l)/6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

विनय पुत्र राजेश निवासी ग्राम करौली, थाना मंडावली, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र- 21 वर्ष।

*पुलिस टीम:-*

1- उ०नि० पी०डी० भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर
2-उ०नि० महावीर सिंह
3-का० मोहित
4-का० अमित
5-मा०का० संध्या

*SOG TEAM*

1- निरी० के०आर० पांडे, प्रभारी एसओजी ग्रामीण
2- उ०नि० विनोद राणा
3- हे०का० नवनीत
4- का० मनोज

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News