25.2 C
Dehradun
Thursday, February 19, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में प्रतिभा कर दिया...

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में प्रतिभा कर दिया स्वच्छता का संदेश

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के रेसकोर्स में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शिरकत की इस दौरान मुख्यमंत्री ने खुद सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या है ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश मे स्वच्छता अभियान चला था जिसके चलते 10 वर्ष पूरे हो चुके है और स्वछता की ओर देश आगे बढ़ा है । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देहरादून नगर निगम के अंतर्गत स्ट्रीट लाइट की शिकायत के लिए बनाए गए क्यूआर स्कैनर का शुभारंभ किया । यह स्कैनर देहरादून नगर निगम के अंतर्गत लगी स्ट्रीट लाइट के खराब होने पर लगाया गया है। स्ट्रीट लाइट खराब होने पर कोई भी व्यक्ति इसे स्कैन कर शिकायत दर्ज कर सकता है । मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा के मरचुला में बस हादसे में दिवंगत लोगों की स्मृति में आज प्रदेश भर में स्वच्छता और सेवा के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं । मुख्यमंत्री ने बस हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से कामना की । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 10 साल पहले चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान के परिणाम स्वरुप पूरे देश में स्वच्छता के प्रति लोगों की जागरूकता बड़ी है । प्रधानमंत्री की स्वच्छ और स्वस्थ भारत की परिकल्पना साकार हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड पर्यटन और तीर्थटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है । उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आवाहन किया कि स्वच्छता को अपनी नियमित दिनचर्या बनाकर देव भूमि उत्तराखंड को स्वच्छ रखने में सरकार का सहयोग करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News