Homeराज्य समाचारमुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भारत-चीन सीमा से सटे सीमांत गांव...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भारत-चीन सीमा से सटे सीमांत गांव हर्षिल एवं गंगोत्री मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

उत्तरकाशी : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हर्षिल में बीएलओ मिंटो देवी के काम को सराहा

मिंटो देवी जिस तरह स्मार्टफोन पर ‘बीएलओ ऐप’ का इस्तेमाल कर मतदाता सूची के शुद्धीकरण का काम कर रही हैं, वह बेहद सराहनीय : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

साधु-संतों वाले विशेष बूथ गंगोत्री पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त,किया विस्तृत संवाद। साधु-संतों के लोकतांत्रिक जज्बे को सराहा

उत्तरकाशी। मुख्य चुनाव आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग ज्ञानेश कुमार शनिवार को सीमांत जिले के पोलिंग बूथों और विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लेने उत्तरकाशी पहुंचे। उन्होंने भारत-चीन सीमा से सटे सीमांत गांव हर्षिल एवं गंगोत्री में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय बूथ लेवल ऑफिसर मिंटो देवी के कार्यों की न केवल समीक्षा की,बल्कि उनकी कार्यकुशलता और तकनीकी समझ की जमकर तारीफ भी की। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि मिंटो देवी जिस तरह स्मार्टफोन पर ‘बीएलओ ऐप’ का इस्तेमाल कर मतदाता सूची के शुद्धीकरण का काम कर रही हैं,वह बेहद सराहनीय है।

 

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि बीएलओ मिंटो देवी ऐप के जरिए मतदाता सूची को पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए एसआईआर कार्य को बखूबी अंजाम दे रही हैं। वे सूची में अनुपस्थित,अन्य जगह स्थानांतरित,मृतक,डुप्लीकेट और विदेशी नागरिक मतदाताओं को हटाने के साथ ही वे क्षेत्र के उन युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का काम भी मुस्तैदी से कर रही हैं,जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं या जिनका नाम किन्हीं कारणों से छूट गया था।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि मिंटो देवी जैसे बीएलओ की कर्तव्यनिष्ठा को चुनाव आयोग सेल्यूट करता है। मुझे पूरी उम्मीद और विश्वास है कि देश भर के सभी बीएलओ इनसे प्रेरणा लेंगे और इसी तरह पूरी क्षमता व तकनीक के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी।

 

मुख्य चुनाव आयुक्त ने गंगोत्री पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साधु-संतों और संन्यासी मतदाताओं के साथ काफी देर तक विस्तृत संवाद किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने दुर्गम परिस्थितियों और कड़ाके की ठंड के बीच भी देश के चुनावी उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए संतों के प्रति आभार व्यक्त किया। संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि एक ऐसा पोलिंग बूथ जहाँ शत-प्रतिशत मतदाता केवल साधना में लीन रहने वाले साधु-संत हैं, यह हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की विविधता और ताकत की अनूठी मिसाल है।इससे पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने मां गंगा के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम,संयुक्त सचिव निर्वाचन किशन सिंह नेगी,एडीएम मुक्ता मिश्र,एसडीएम शालिनी नेगी,जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली,महाप्रबंधक उद्योग शैली डबराल,सीओ जनक पंवार,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहन राणा,जय पंवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News