Homeराज्य समाचारउत्तराखंडमोहब्बेवाला हादसों पर प्रशासन सख्त: डीएम-एसएसपी ने किया हाईवे का निरीक्षण

मोहब्बेवाला हादसों पर प्रशासन सख्त: डीएम-एसएसपी ने किया हाईवे का निरीक्षण

 

देहरादून। मोहब्बेवाला क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर सोमवार को जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से घटनास्थल का निरीक्षण किया।
20 सितंबर की दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए दोनों अधिकारियों ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि दुर्घटनाओं के कारणों की विस्तृत तकनीकी जांच की जाए। सड़क इंजीनियरिंग, ब्लैक स्पॉट, ओवर स्पीडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन का विश्लेषण कर कार्य योजना बनाई जाए।
क्षेत्र में बड़े साइन बोर्ड लगाने और रंबल स्ट्रिप लगाने के निर्देश दिए गए। कार्य योजना का तत्काल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा गया।
निरीक्षण में प्रशासन, एनएचएआई, आरटीओ और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News