देहरादून 8 जून। मोदी सरकार के शानदार 11 साल पर आयोजित कार्यक्रमों के संदर्भ में आज भाजपा की प्रदेश मीडिया और सोशल मीडिया टीम की महत्वपूर्ण बैठक हुई है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार ने विकसित भारत के अमृतकाल में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण की उपलब्धियों को घर घर पहुंचाने का आग्रह किया।
बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय से संचालित इस वर्चुअल बैठक में 9 जून से 9 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया टीम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 जून को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा की पत्रकार वार्ता के साथ इस अभियान की शुरुआत होगी। प्रदेश में 10 जून को देहरादून में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और 11, 12 जून को सभी जिलों में सांसदों, मंत्रियों, विधायकों एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा मीडिया के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया जाएगा। इसी तरह बैठक में प्रत्येक जिले में होने वाली प्रबुद्ध जन मीट और 12 से 16 जून तक मंडल स्तर पर आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा की तैयारियों पर चर्चा की गई। वहीं शहरों में शक्ति केंद्र अनुसार मोहल्ला चौपाल और गांव में पंचायत चौपाल में जनसहभागिता के साथ विकसित भारत संकल्प लिए जाने की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। साथ ही विधानसभा स्तर पर होने वाले बहुउद्देशीय पंजीकरण शिविर का लाभ अधिक से अधिक लोगों को हो, उसके लिए मीडिया और सोशल मीडिया की भूमिका सुनिश्चित की गई। वहीं डिजिटल प्रतियोगिता के तहत सभी जिलों में वीडियो एवं चित्रात्मक ग्राफिक्स इवेंट और प्रदर्शनी की कार्ययोजना तैयार की गई।
इस अवसर अपने संबोधन में श्री अजेय कुमार ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के साथ आगे बढ़ रहा है। विगत 11 वर्षों में देश में विकास और विरासत को लेकर अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। ढांचागत विकास, औद्योगिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, जन कल्याण, सामाजिक सुधार सभी क्षेत्रों में भारत आज तेजी से बदल रहा है। हमें केंद्र सरकार के 11 वर्ष और राज्य सरकार की उपलब्धियां को मंडल एवं बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों से जन-जन तक पहुंचना है। उन्होंने इस अभियान की सफलता के लिए मीडिया एवं सोशल मीडिया की भूमिका को बेहद अहम बताते हुई सौ फीसदी योगदान का आह्वाहन किया।
प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान द्वारा संचालित इस वर्चुअल बैठक में पार्टी मुख्यालय से प्रदेश महामंत्री श्री खिलेंद्र चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी श्री नवीन ठाकुर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह नेगी, राजीव तलवार, करुण दत्ता शामिल हुए। वहीं प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, श्रीमती मधु भट्ट, श्रीमती कमलेश रमन, श्रीमती हनी पाठक, श्रीमती सुनीता विद्यार्थी, श्री मानिक निधि शर्मा, डाक्टर देवेंद्र भसीन, राजेश्वर पैन्यूली, डाक्टर आर पी रतूड़ी समेत जिला मीडिया प्रभारी, मीडिया पैनलिस्ट एवं सोशल मीडिया पदाधिकारी वर्चुअली बैठक में शामिल हुए।
मनवीर सिंह चौहान
प्रदेश मीडिया प्रभारी
भाजपा उत्तराखंड