17.5 C
Dehradun
Wednesday, February 18, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारअच्छी पहल। मिशन 4G द्वारा आपदा पीड़ितों के लिए राहत सामग्री रवाना

अच्छी पहल। मिशन 4G द्वारा आपदा पीड़ितों के लिए राहत सामग्री रवाना

उत्तरकाशी धराली में विगत दिनों हुई भारी आपदा में प्रभावितों के लिए सोसाइटी ऑफ मिशन 4G ( गौं, गंगा , गांव और गायत्री )द्वारा राहत सामग्री देहरादून से भेजी गई । जिसमें पानी ,राशन, कपड़े, बर्तन, कंबल ,जूते आदि आवश्यक सामग्री भेजी गई । संस्था के वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर राकेश डंगवाल जी ने बताया कि आपदा पीड़ितों के लिए हमारी सहानुभूति है और इस संकट की घड़ी में सभी को मदद के लिए आगे आना चाहिए। संस्था के अध्यक्ष सुभाष भट्ट जी ने कहा कि संस्था ने विगत कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री राहत कोष में 66000 की धनराशि जमा की थी और राहत सामग्री भी एकत्रित की गई जो कि आपदा प्रवाहित क्षेत्र में पहुंचाई जा रही है और आगे भी संस्था राहत सामग्री एकत्रित करने में जुटी हुई है जो कि समय-समय पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई जाएगी । कार्यक्रम में गीतांजलि दत्ता , सुनील यादव, अनुज पुरोहित , श्रीमती सुशीला रावत सहित संस्था के कई सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News