संवैधानिक अधिकारों से लैंगिक समानता तक: माया देवी विश्वविद्यालय में शिक्षाविदों ने शुरू की चर्चा
शैक्षणिक संस्थानों में लैंगिक भेदभाव खत्म करने पर जोर, माया देवी विश्वविद्यालय में दो दिवसीय सेमिनार शुरू



*भारतीय संविधान के अनुच्छेद 15 के अंतर्गत लैंगिक समानता एवं शैक्षणिक संस्थानों में जेंडर चैंपियंस की भूमिका पर होगा मंथन।**
माया देवी विश्वविद्यालय के *स्कूल ऑफ एजुकेशन द्वारा जेंडर इक्वलिटी अंडर आर्टिकल 15 ऑफ दी कांस्टीट्यूशन & इंप्लीमेंटेशन ऑफ दी जेंडर चैंपियंस फॉर दी एकेडमिक इंस्टीट्यूशन* विषय पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।
*कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय की वाइस प्रेसिडेंट प्रो. (डॉ.) तृप्ति जुयाल सेमवाल एवं वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) आशीष सेमवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।*
सेमिनार का मुख्य उद्देश्य भारतीय संविधान के अनुच्छेद 15 के अंतर्गत लैंगिक समानता के संवैधानिक प्रावधानों, महिला एवं पुरुष के समान अधिकारों तथा शैक्षणिक संस्थानों में जेंडर चैंपियंस की अवधारणा और उनके प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में लैंगिक भेदभाव को समाप्त करने, समान अवसरों को प्रोत्साहित करने तथा शिक्षण संस्थानों में सुरक्षित, समावेशी एवं समानतापूर्ण वातावरण विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
इस अवसर पर *विश्वविद्यालय की उपाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) तृप्ति जुयाल सेमवाल ने अपने संबोधन में कहा कि लैंगिक समानता केवल संवैधानिक अधिकार ही नहीं, बल्कि एक समावेशी और प्रगतिशील समाज के निर्माण की महत्वपूर्ण आवश्यकता है*। शैक्षणिक संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वे विद्यार्थियों में समानता, सम्मान और संवेदनशीलता के मूल्यों को विकसित करें। जेंडर चैंपियंस इस दिशा में जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
*विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) आशीष सेमवाल ने कहा कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 15 सभी नागरिकों को भेदभाव से संरक्षण प्रदान करता है। उच्च शिक्षण संस्थानों में इन संवैधानिक मूल्यों को व्यवहार में लागू करना आवश्यक है*। उन्होंने कहा कि जेंडर चैंपियंस की पहल विद्यार्थियों को लैंगिक समानता, आपसी सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक बनाने में सहायक होगी।
स्कूल ऑफ एजुकेशन की *प्रिंसिपल डॉ. सीता जुयाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, समानता और मानवीय मूल्यों का विकास करने का सशक्त माध्यम है*। इस प्रकार के सेमिनार भावी शिक्षकों को लैंगिक संवेदनशीलता के प्रति जागरूक करने तथा विद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता आधारित वातावरण विकसित करने के लिए प्रेरित करते हैं।
*कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को संवैधानिक अधिकारों, लैंगिक समानता, जेंडर चैंपियंस की जिम्मेदारियों तथा शैक्षणिक संस्थानों में उनके प्रभावी क्रियान्वयन के विभिन्न पहलुओं को समझने का अवसर मिलेगा।*
इस अवसर पर वाइस प्रेसिडेंट प्रो डॉ तृप्ति जुयाल सेमवाल, वाइस चांसलर प्रो डॉ आशीष सेमवाल, रजिस्ट्रार श्रीमती अंबिका जुयाल, डीन एकेडमिक्स प्रो डॉ आर बी सिंह, प्रिंसिपल बीएड डॉ सीता जुयाल सहित सभी स्कूल के प्रिंसिपल डीन शिक्षक एवं छात्र उपस्थित थे।

