Homeराज्य समाचारउत्तराखंडदून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसी महिला गांजा तस्कर, 904 ग्राम अवैध...

दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसी महिला गांजा तस्कर, 904 ग्राम अवैध गांजा बरामद

नेहरू कॉलोनी पुलिस की कार्रवाई, महिला तस्कर गिरफ्तार
एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ अभियान तेज, महिला गिरफ्तार
अजबपुर फ्लाईओवर के नीचे गांजे के साथ पकड़ी गई महिला

*एसएसपी दून की रणनीति से दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर*

*मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 महिला अभियुक्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्ता के कब्जे से 904 ग्राम अवैध गांजा हुआ बरामद*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना नेहरू कॉलोनी पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक – 18/09/2026 को चैकिंग के दौरान अजबपुर फ्लाईओवर के नीचे से मुखबिर की सूचना पर एक महिला अभियुक्ता को 904 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्ता के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता :-*

भूरिया पत्नी अर्जुन सिंह, निवासी सपेरा बस्ती, आकाशवाणी केंद्र के पास, अजबपुर कलां, थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून, उम्र – 48 वर्ष।

*बरामदगी :-*

904 ग्राम अवैध गांजा

*पुलिस टीम :-*

1- उ0नि0 डालेन्द्र सिंह
2- का0 अर्जुन सिंह
3- का0 विनोद बचकोटी
4- का0 सुमित कुमार
5- म0का0 ममता सैनी

 

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News