18.4 C
Dehradun
Wednesday, February 25, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारमहानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने हल्द्वानी स्थित मीडिया सेंटर का निरीक्षण कर...

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने हल्द्वानी स्थित मीडिया सेंटर का निरीक्षण कर पत्रकारों की समस्याओं को जाना और समाधान का दिया आश्वासन

उत्तराखंड महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग बंशीधर तिवारी ने मीडिया सेंटर हल्द्वानी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से बात की और उनकी समस्याओं को जाना। महानिदेशक ने पत्रकार बंधुओ की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को विभिन्न सुविधाएं और योजनाएं से लाभान्वित करने के लिए प्रदेश सरकार और सूचना एवं लोक संपर्क विभाग निरंतर कार्यरत है। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने पत्रकारों को अवगत कराया कि शीघ्र ही प्रदेश में तहसील स्तर तक प्रेस प्रतिनिधियों को प्रेस मान्यता दिलाए जाने हेतु नियमावली तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डिजिटल मीडिया पॉलिसी पर भी कार्रवाई गतिमान है। इस दौरान महानिदेशक ने प्रभारी मीडिया सेंटर के पत्रकारों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु हल्द्वानी मीडिया सेंटर में हेल्थ कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार एवं आमजन की समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचाने हेतु सभी मीडिया सराहनीय तौर पर कार्य कर रही है, इसके लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा महानिदेशक के सम्मुख अपनी विभिन्न समस्याओं को रखा गया, जिसमें मान्यता स्थिलिकरण किए जाने, मान्यता प्राप्त पत्रकारों को प्रदेश के विभिन्न सरकारी गेस्ट हाउस में किराया मुक्त करने, चिकित्सा उपचार का भुगतान समय पर कराए जाने सहित अन्य समस्याओं को रखा। इससे पूर्व मीडिया सेंटर आगमन पर सभी पत्रकारों सहित प्रभारी मीडिया सेंटर गिरीश गिरजा जोशी डीआईओ नैनीताल ज्योति सुंदरियाल द्वारा बुके देकर उनका स्वागत किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News